नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार को ढही बहुमंजिला इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मवीर उस इमारत का मालिक है, जो साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में शनिवार को ढह गई थी। इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और विभिन्न कार्यालयों का संचालन किया जा रहा था। हादसे के समय इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी जारी था।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच के तहत कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इमारत ढहने के बाद कई घंटों तक व्यापक बचाव अभियान चलाया गया।
भाषा
राखी माधव
माधव