Delhi Building Fire News/Image Credit: IBC24.in
Delhi Building Fire News: नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की एक चार मंजिला इमारत में AC ब्लास्ट ने ऐसा कहर बरपाया की 9 लोग काल के गाल में समा गए। इनमें डेढ साल का एक मासूम भी था। इस घटना ने AC और घरों में डिजिटल लॉक के इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही 9 लोग जिंदगी की जंग हार गए। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ”काल” साबित हुई। चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिन 9 लोगों की मौत हुई उनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। आग रात करीब 3 बजकर 47 मिनट पर लगी, जिसे बुझाने में 4 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 8 बजे जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका।
चार मंजिला इस बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी। आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई। (Delhi Building Fire News) आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया। दमकलकर्मियों के मुताबिक शव इतनी बुरी तरह झुलसे थे कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल था। कई लाशें दरवाजे के पास पड़ी मिली।
Delhi Building Fire News: आगजनी की वजह AC में शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। वहीं ये बात भी सामने आई है कि इस बिल्डिंग में आने-जाने के कई दरवाजे डिजिटल ताले से लॉक थे। ये लॉक आगजनी के दौरान फेल हो गए, जिससे लोग घरों के अंदर ही कैद होकर रह गए।
राजधानी दिल्ली देश के सबसे घने बसे इलाकों में से एक है। (Delhi Building Fire News) यहां हजारों बहुमंजिला इमारतें है लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया कि बाहर से चमकती दमकती दिख रही इन रिहायशी इमारतों में सुरक्षा के इंतजाम कितने लचर और नाकाफी हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-