दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दवा देने से इनकार वाले जन औषधि केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दवा देने से इनकार वाले जन औषधि केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दवा देने से इनकार वाले जन औषधि केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया
Modified Date: August 3, 2026 / 11:06 pm IST
Published Date: August 3, 2026 11:06 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोगों को दवा देने से इनकार करने पर द्वारका के एक सरकारी अस्पताल में जन औषधि केंद्र चलाने वाले विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसका लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन दिया।

गुप्ता ने अपने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति को यह शिकायत करते हुए देखा जा सकता है कि जन औषधि केंद्र चलाने वाले कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों को दवाएं देने से इनकार कर रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं में ऐसा व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘फर्श पर पोछा लग रहा है, इसलिए दवा जैसी ज़रूरी चीज़ देने से मना करना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह रील मेरे साथ बड़े पैमाने पर साझा की गई और कई लोगों ने मुझे इसमें टैग किया। वीडियो में वह व्यक्ति कहता है, ‘जाओ और जिससे चाहो उससे शिकायत करो।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सेवा का अधिकार विधेयक के माध्यम से जवाबदेही को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और प्रत्येक नागरिक को वे सभी सेवाएं मिलनी चाहिए जिनके वे हकदार हैं।

भाषा नोमान नोमान देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में