स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस की बैठक

स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस की बैठक

स्वतंत्रता दिवस और कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली और हरियाणा पुलिस की बैठक
Modified Date: August 3, 2026 / 10:52 pm IST
Published Date: August 3, 2026 10:52 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर सोमवार को एक अंतर-राज्य समन्वय बैठक की।

अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में खुफिया जानकारी साझा करने और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर निर्बाध समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में बाहरी उत्तरी जिले और सोनीपत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों बल समन्वित निवारक कार्रवाई के लिए अंतरराज्यीय अपराधियों, संगठित गिरोहों, आतंकवाद से संबंधित सूचनाओं और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर खुफिया जानकारी साझा करना तेज करेंगे।

बैठक में संयुक्त अंतरराज्यीय यातायात चौकियां स्थापित करने और गाड़ियों में अवैध बदलाव, काले शीशों, छिपी हुई या क्षतिग्रस्त नंबर प्लेटों और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों के खिलाफ प्रवर्तन बढ़ाने का भी संकल्प लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आसपास के थाने वास्तविक समय में समन्वय बनाए रखने के लिए ड्यूटी अधिकारियों और सीमा बीट कर्मचारियों के संपर्क विवरण का आदान-प्रदान करेंगे। ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (एचएसआरपी) एजेंसियों का एक डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा और संदिग्ध वाहनों पर अधिक बारीकी से नजर रखी जाएगी।

पुलिस ने कानूनी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ शिविरों का सत्यापन करने, कांवड़ मार्गों के किनारे स्थित मांस और शराब की दुकानों का निरीक्षण करने और उचित दस्तावेजीकरण के बाद आपत्तिजनक पोस्टर या भड़काऊ सामग्री को हटाने का भी निर्णय लिया।

कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हुई है और यह 11 अगस्त 2026 तक चलेगी।

बैठक में साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, यातायात प्रबंधन, विरोध प्रदर्शन और अन्य अंतरराज्यीय कानून-व्यवस्था के मुद्दों से निपटने में घनिष्ठ समन्वय पर जोर दिया गया।

भाषा नोमान नोमान देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में