अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया

अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया

अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया
Modified Date: August 3, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: August 3, 2026 10:58 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉ झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया।

रामसर स्थल अंतरराष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमियां होती हैं, जिन्हें 1971 में स्थापित पर्यावरण संबंधी संधि रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता दी जाती है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ग्लॉ झील को अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल घोषित करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह जैव विविधता, जल और जलवायु सुरक्षा तथा सतत आजीविका के लिहाज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वी हिमालय में स्थित साफ पानी वाली यह झील जैव विविधता का प्रमुख केंद्र है।

इस झील के चारों ओर घनी हरियाली है।

इसके आसपास पेड़ों की 150 से अधिक प्रजातियां और 49 ऑर्किड प्रजातियां दर्ज पाई गयी हैं।

भाषा जोहेब जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में