Delhi Dallupura Viral video: “भाई चलाना मत…” युवक ने मजाक-मजाक में खुद को मारी गोली, अगले ही पल जो हुआ… सब कैमरे में कैद

Ads

Delhi Dallupura Viral video: रील और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लूपुरा इलाके का है, जहां पवन नाम के युवक ने कैमरे के सामने खुद को गोली मार ली।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 12:06 PM IST

DELHI GUN SHOOTING VIRAL VIDEO/ image soruce: ranvijaylive x handle

HIGHLIGHTS
  • रील बनाते समय युवक ने खुद को गोली
  • पिस्टल से खेल बना जानलेवा
  • दोस्त करता रहा वीडियो रिकॉर्ड

Delhi Dallupura Viral video: नई दिल्ली: New Delhi के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के दल्लूपुरा इलाके का है, जहां पवन नाम के युवक ने कैमरे के सामने खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, पवन अपने दोस्तों के साथ पिस्टल के साथ वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसने मजाक-मजाक में पिस्टल अपने सीने पर रख ली। वीडियो में साफ सुनाई देता है कि उसका एक दोस्त उसे रोकते हुए कह रहा था, “भाई चलाना मत”, लेकिन इसके बावजूद पवन ने ट्रिगर दबा दिया और गोली चल गई।

कमर से पिस्टल निकाली, मैगजीन लोड की और खुद के सीने पर गोली मार ली.

खुद को गोली मारने वाले का नाम पवन है, जिसकी मौत हो गई.

📍दिल्ली pic.twitter.com/xZkN2bUjyX

— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 17, 2026

Delhi accidental shooting video: युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बताया जा रहा है कि यह पिस्टल उसके एक दोस्त की थी, जिसे हाल ही में लाइसेंस मिला था। घटना के वक्त दोस्त वीडियो बनाता रहा और पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। गोली लगते ही पवन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और दुखी हैं।

reel making accident India: वीडियो बनाता रह गया युवक का दोस्त

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पिस्टल के लाइसेंस, उसके उपयोग और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे लापरवाही का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हथियारों के साथ किसी भी तरह का मजाक या स्टंट न करें। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करना कितना घातक हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :-