दिल्ली: अशोक विहार में चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका और जौहरी गिरफ्तार

दिल्ली: अशोक विहार में चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका और जौहरी गिरफ्तार

दिल्ली: अशोक विहार में चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका और जौहरी गिरफ्तार
Modified Date: November 9, 2025 / 07:21 pm IST
Published Date: November 9, 2025 7:21 pm IST

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक घर में चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान घरेलू सहायिका नूर बानो (36) और जौहरी हसन अली के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता निपुण नरूला ने बताया कि दिवाली के दौरान अशोक विहार स्थित उनके घर से सिक्के, हार, चेन और चूड़ियों समेत सोने के कई आभूषण गायब हो गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसकी मां ने अक्टूबर की शुरुआत में दो चूड़ियां गायब देखी थीं, लेकिन उन्हें लगा कि वे कहीं खो गई हैं। 25 अक्टूबर को घरेलू सहायकों के जाने के बाद जब परिवार ने अपने कीमती सामान की जांच की, तो उन्हें सोने का और भी सामान गायब मिला।’’

पुलिस ने बताया कि संदेह परिवार की एक घरेलू सहायिका रानी (नूर बानो) पर गया, जिसने 31 अक्टूबर से काम पर आना बंद कर दिया था और अपना फोन भी बंद कर दिया था।

शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई।

पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बानो को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसने चोरी के कुछ गहने हसन अली नाम के एक जौहरी को बेचे थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने के गहने बरामद कर लिए।

इसने बताया कि बाद में हसन अली को चोरी का सामान प्राप्त करने और उसे छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, बानो ने आसानी से पैसा कमाने और शानदार जीवनशैली जीने के लिए अपने पति के साथ मिलकर यह अपराध किया। बानो का पति फरार है। उसे पकड़ने और चोरी का बाकी सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में