दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 2015 में ‘आप’ ने ढहाया था कांग्रेस का ‘बल्लीमारान’ का अभेद्य किला, आज तक नहीं खुला भाजपा का खाता
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 2015 में 'आप' ने ढहाया था कांग्रेस का 'बल्लीमारान' का अभेद्य किला, आज तक नहीं खुला भाजपा का खाता
नई दिल्ली: ‘बल्लीमारान’ विधानसभा सीट दिल्ली की सियासत का ऐसा क्षेत्र, जिसे महान शायर मिर्जा गालिब की नगरी के नाम से जाना जाता है। बल्लीमारन विधानसभा दिल्ली की 7 सीटों में से एक अहम सीट है, जो सेंट्रल दिल्ली जिला और चांदनी चौक इलाके में आता है। बल्लीमारान सीट वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन 2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान हुसैन ने कांग्रेस के अभेद्य किले को ढहा दिया।
Read More: दिव्यांग बच्चे ने गाया राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’, सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
मुस्लिम बहुल क्षेत्र बल्लीमारान सीट के पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो, यहां 1993 से पूर्ण विधानसभा का दर्जा पाने से ही कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीवाद हारुन युसूफ ने लगातार 5 बार चुनाव जीतकर विधायक बने। हारुन 1993 से 2013 तक लगातार जीतते रहे। लेकिन साल 2015 में हारुन भी केजरीवाल की लहर में धुल गए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अगर बात भाजपा की करें तो इस सीट पर भी मटिया महल सीट की तरह जीत एक सपना ही है। हालांकि पिछले 6 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 5 बार दूसरे नंबर पर रही।
किस पार्टी से कौन है चुनावी मैदान में
बल्लीमारान विधानसभा सीट के चुनावी मैदान में दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने एक बार फिर इमरान हुसैन को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले 5 बार बल्लीमारन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले हारुन युसुफ पर दांव खेला है। लंबे अरसे से जीत का सपना देख रही भाजपा ने लता सोढ़ी पर जीत का दारोमदार दिया है।
आंकड़े पिछले चुनाव के
2013 विधानसभा चुनाव
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोटिंग परसेंटेज |
| कांग्रेस | हारुन युसूफ | 32,105 | 36.18 |
| भाजपा | मोती लाल सोढ़ी | 24,012 | 27.06 |
| बसपा | इमरान हुसैन | 16,267 | 18.33 |
| आम आदमी पार्टी | फरहाना अंजुम | 13,103 | 14.76 |
2015 विधानसभा चुनाव
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट | वोटिंग परसेंटेज |
| आम आदमी पार्टी | इमरान हुसैन | 57,118 | 59.71 |
| भाजपा | श्याम लाल मोरवाल | 23,241 | 24.29 |
| कांग्रेस | हारुन युसूफ | 13,205 | 13.80 |
| बसपा | दिलीप कुमार | 438 | 0.45 |
जनता की राय
इस क्षेत्र में दिल्ली के अमरपुरी, बस्ती हरफूल सिंह, बाजार बल्लीमारान, बाजार चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, ईदगाह रोड़, जोगीवारा, एमएम रोड़, प्रेम नगर, कुतुब रोड़ के इलाके आते हैं। इस क्षेत्र में भी दुनियादी सुविधाओं का अभाव देखा गया है। व्यवसायिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां बिजली, पानी और सड़कों की हालत खस्ता है। इस लिहाज से ये माना जा सकता है कि जनता की मुहर विकास और बुनियादी सुविधाओं के वादों पर लग सकती है।
Read More: बवाना में ‘आप’ बचा पाएगी अपनी जीत, विधानसभा में क्या बन रहे हैं समीकरण.. जानिए
मतदाताओं का आंकड़ा
2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में 1,40,772 वोटर्स थे जिसमें 78,774 पुरुष और 61,991 महिला वोटर्स शामिल थे. जबकि 7 मतदाता थर्ड जेंडर के थे। पिछले विधानसभा चुनाव में बल्लीमारान विधानसभा सीट से कुल 1,40,772 वोटर्स में से 95,656 वोटर्स ने वोट डाले। जबकि 304 मत नोटा के पक्ष में पड़े थे।
Read More: जंग में फंसी शकूर बस्ती विधानसभा सीट, मंत्री सत्येद्र जैन की साख दांव पर

Facebook


