दिल्ली : नरेला की फैक्ट्री में आग लगी, कोई जख्मी
दिल्ली : नरेला की फैक्ट्री में आग लगी, कोई जख्मी
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चप्पल और उससे संबंधित सामग्री बनाने का काम किया जाता है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान यासिर मनीषा
मनीषा

Facebook


