दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 29, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: March 29, 2026 9:36 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के एक कारखाने में रविवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस ने बताया कि सेक्टर-5 में समोसा चौक के पास स्थित एक इकाई में शाम चार बजकर 30 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि शुरू में दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की बढ़ती लपटों को देखते हुए और अधिक दमकल वाहनों को भेजा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक कोई भी जख्मी नहीं हुआ है।’’

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में