दिल्ली: बेगमपुर के घर में आग लगी, कोई जख्मी नही

Ads

दिल्ली: बेगमपुर के घर में आग लगी, कोई जख्मी नही

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 05:40 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 05:40 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक घर के भूमिगत भंडारण क्षेत्र में बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, अपराह्न 2:10 बजे बेगमपुर थाने के पीछे स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि आग भूमितगत भंडारण क्षेत्र तक ही सीमित थी।

उन्होंने बताया कि आग मामूली थी और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, ‘हमारी टीमों ने अपराह्न 2:30 बजे तक आग बुझा दी। स्थान को ठंडा करने का काम चल रहा है।’

उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा