दिल्ली : मुखर्जी नगर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी

दिल्ली : मुखर्जी नगर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी

दिल्ली : मुखर्जी नगर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी
Modified Date: June 1, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 1, 2026 12:40 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक छात्रा झुलस गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, इंदिरा विहार स्थित भूतल प्लस तीन मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास भी संचालित था।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना रविवार रात 10 बजकर 29 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार आग इमारत के भूतल पर रखे बिजली के सामान में लगी और तेजी से फैलते हुए दूसरी मंजिल तक के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों ने कहा कि इमारत में मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने रात 12 बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक छात्रा को मामूली चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जतायी गई है।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में