Sagar Jahrili Sharab News Latest Update: जहरीली शराब कांड में सीएम का बड़ा एक्शन, एक साथ इतने अधिकारियों पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान

Sagar Jahrili Sharab News Latest Update: जहरीली शराब कांड में सीएम का बड़ा एक्शन, एक साथ इतने अधिकारियों पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान

Sagar Jahrili Sharab News Latest Update: जहरीली शराब कांड में सीएम का बड़ा एक्शन, एक साथ इतने अधिकारियों पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान

Sagar Jahrili Sharab News Latest Update: जहरीली शराब कांड में सीएम का बड़ा एक्शन, एक साथ इतने अधिकारियों पर गिरी गाज, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान / Image: AI Generated

Modified Date: September 7, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: September 7, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • सागर जहरीली शराब कांड में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन
  • बंडा थाना प्रभारी और गुगरा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सागर: Sagar Jahrili Sharab News Latest Update जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में शराब पीने से मृत्यु के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले मे सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। पुलिस विभाग ने भी इस प्रकरण में बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा और गुगरा चौकी प्रभारी एसआई पूरन लाल लड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार, 6 सितंबर की सुबह ही स्पष्ट रूप से कह दिया था कि इस घटना के लिए दोषी किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन

Sagar Jahrili Sharab News Latest Update मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह संवेदनशील मामला है नई दिल्ली प्रवास के दौरान यह मामला संज्ञान में आते ही मैंने सागर जिले के प्रभारी मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने की परिजनों से मुलाकात

सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारी दल ने प्रभावित परिजन से भी मुलाकात की थी। अधिकारी दल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आवश्यक उपचार तत्काल करने के निर्देश दिये।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद

वहीं, सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष ने भी मृतकों के परिवारों को पचास पचास और बीमार लोगों को 25-25 हजार मदद का ऐलान किया है। बता दें कि इस घटना में अब तक 11 लोग जान गवां चुके हैं और 50 से अधिक लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार जारी है।

दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

वहीं, उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “इस हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार इस पूरे प्रकरण में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।” उन्होंने कहा कि अवैध अथवा नकली शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभागीय स्तर पर यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी जवाबदेही तय की जाएगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। शराब के स्रोत, उसकी आपूर्ति तथा घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों को अत्यंत दुखद और गंभीर घटना बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली है। आबकारी आयुक्त को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"