दिल्ली सरकार धरोहर संरक्षण परियोजनाओं की लागत का 75 प्रतिशत वहन करेगी

दिल्ली सरकार धरोहर संरक्षण परियोजनाओं की लागत का 75 प्रतिशत वहन करेगी

दिल्ली सरकार धरोहर संरक्षण परियोजनाओं की लागत का 75 प्रतिशत वहन करेगी
Modified Date: September 21, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: September 21, 2026 10:45 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार स्वयंसेवी संगठनों के जरिए स्मारकों के संरक्षण को बढ़ावा देने वाली अपनी नयी योजना के तहत किसी परियोजना की 75 प्रतिशत लागत का वहन करेगी और एक वित्त वर्ष में प्रति परियोजना अधिकतम दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

पुरातत्व विभाग द्वारा अधिसूचित ‘हमारे स्मारक हमारा गौरव’ योजना के तहत पंजीकृत संगठन दिल्ली सरकार के स्मारकों के संरक्षण पुनरुद्धार और विकास के लिए अनुदान ले सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, योजना के तहत विभाग आम तौर पर किसी परियोजना की लागत का 75 प्रतिशत हिस्से का खर्च उठाएगा, जबकि इसमें शामिल होने वाली संस्था बाकी 25 प्रतिशत का योगदान देगी।

अधिसूचना के अनुसार, कैटेगरी ए (अत्यधिक संरक्षित स्मारक) के लिए सरकार का हिस्सा बढ़कर 90 प्रतिशत हो जाएगा, जबकि सरकारी संस्थाओं द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिल सकती है।

अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदकों को ‘सर्टिफाइड फाइनेंशियल स्टेटमेंट’ के अलावा, परियोजना से संबंधित वित्तीय जानकारी, पंजीकरण के दस्तावेज, प्रबंधन बोर्ड की जानकारी, ऑडिट रिपोर्ट और पिछले तीन सालों की सालाना रिपोर्ट भी देनी होगी।

भाशषा राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में