भीषण गर्मी: दिल्ली सरकार ने 4.70 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत

भीषण गर्मी: दिल्ली सरकार ने 4.70 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत

भीषण गर्मी: दिल्ली सरकार ने 4.70 लाख लोगों तक पहुंचाई राहत
Modified Date: June 2, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: June 2, 2026 9:18 pm IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के सभी 13 जिलों में ‘मोबाइल हीट रिलीज यूनिट’ के माध्यम से 4.70 लाख से ज्यादा लोगों को राहत पहुंचाई गई है।

गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी के सभी 13 जिलों में व्यापक राहत अभियान चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत ‘मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट’, कूलिंग जोन और अस्थायी शेड स्थापित कर लोगों को पीने का पानी, ओआरएस, गमछे, कैप और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया, “ छह मई 2026 से संचालित ‘मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट’ के माध्यम से अब तक 4,70,089 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान 1,84,021 लीटर पेयजल वितरित किया गया है। साथ ही 2,43,945 ओआरएस पैकेट, 67,431 गमछे और 49,434 कैप लोगों को उपलब्ध कराई गई हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट’ के माध्यम से उत्तर-पूर्व जिले में सर्वाधिक 83,703 लोगों को लाभ मिला है।

मुख्यमत्री के मुताबिक, इसके अलावा पूर्वी जिले में 66,964, नयी दिल्ली में 41,667, मध्य उत्तर में 41,600, पश्चिम जिले में 39,875, दक्षिण जिले में 37,870, दक्षिण-पश्चिम जिले में 30,915, दक्षिण-पूर्व जिले में 26,695, मध्य जिले में 24,890, बाहरी उत्तर जिले में 21,900, पुरानी दिल्ली में 19,405, उत्तर-पश्चिम जिले में 18,385 तथा उत्तर जिले में 16,220 लोगों को राहत प्रदान की गई है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में