नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार राशन कार्ड धारकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में धनराशि जमा करेगी ताकि वे आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राशन कार्ड जारी करने के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस नई सीमा से लाखों नए लाभार्थियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दायरे में लाया जा सकेगा।
दिल्ली सरकार ने लगभग दो लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। नए राशन कार्ड जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा