Hanuman Ansh Tax Free In Uttarakhand/Image Credit: @pushkardhami
Hanuman Ansh Tax Free In Uttarakhand: देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम के बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में कर-मुक्त करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर-मुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम यहां एक सिनेमा हॉल में अपनी पत्नी गीता धामी, मंत्रिमंडल के सहयोगियों गणेश जोशी और प्रदीप बत्रा तथा कुछ विधायकों के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन को समाज को सदैव सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाने वाली भारत की संत परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। (Hanuman Ansh Tax Free In Uttarakhand) उन्होंने कहा कि मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आज दुनियाभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
Hanuman Ansh Tax Free In Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी आध्यात्मिक विभूतियों के जीवन और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले रचनात्मक प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नयी पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सतैया सहित अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म सात अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई।
इन्हें भी पढ़ें:-