दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी का कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते निधन

Ads

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी का कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते निधन

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) ए के रक्षित का रविवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह द्वारका में स्थित आकाश अस्पताल में भर्ती थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 946 मामले साामने आए हैं तथा 78 और रोगियों की मौत हुई है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप