दिल्ली उच्च न्यायालय सत्य निकेतन इमारत हादसे से संबंधित जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत
दिल्ली उच्च न्यायालय सत्य निकेतन इमारत हादसे से संबंधित जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत
नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना से संबंधित एक जनहित याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की सोमवार को अनुमति दे दी।
इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया और याचिका को दिन में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दे दी।
वकील ने कहा, ‘‘दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल एक दुखद घटना हुई, जहां दो इमारत अचानक ढह गईं और करीब 30 छात्रों के अब तक मलबे में दबे होने की आशंका है।’’
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढहने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास के रूप में किया जा रहा था। इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी रविवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे यह ढह गई।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा

Facebook


