दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 10, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: May 10, 2026 3:56 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की 1.50 लाख से अधिक प्रतिबंधित आयातित सिगरेट जब्त की गई और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद तौसीफ (44) और जुनैद अहमद (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, छह मई को चावड़ी बाजार में आयातित सिगरेट के अवैध भंडारण और थोक आपूर्ति के संबंध में विशिष्ट सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलने पर फतेहपुरी में एक दुकान और पास के गोदाम पर एक साथ छापेमारी की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की कुल 1,53,840 आयातित सिगरेट बरामद कीं।

अधिकारी ने बताया कि सिगरेट के पैकेटों पर भारतीय कानून के तहत अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी, जिसके कारण इनकी बिक्री और वितरण अवैध है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में