दिल्ली: उद्योगपति के परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में ‘इन्फ्लुएंसर’ गिरफ्तार

Ads

दिल्ली: उद्योगपति के परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में ‘इन्फ्लुएंसर’ गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 12:44 AM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 12:44 AM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक दिवंगत उद्योगपति के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को एक ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी की पहचान डॉ. नीलम सिंह के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर “द स्किन डॉक्टर” के नाम से चर्चित है।

इन्फ्लुएंसर ऐसे डिजिटल उपयोगकर्ता होते हैं जो सोशल मीडिया पर किसी विशेष विषय (फैशन, फिटनेस, यात्रा, टेक) में विशेषज्ञ या विश्वसनीय जानकार के तौर पर देखे जाते हैं। ये सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की राय को भी प्रभावित कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार उद्योगपति के परिवार की ओर से वसंत कुंज पुलिस थाने में इन पोस्टों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सूत्रों के अनुसार शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की और इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई और बाद में जांच के तहत उसे हिरासत में ले लिया गया।

भाषा नोमान प्रशांत राजकुमार

राजकुमार