दिल्ली: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
दिल्ली: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और लगभग 80 लाख रुपये के अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य की 475 ग्राम हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आपूर्तिकर्ता के रूप में काम करते थे, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में और एक दिल्ली में स्थित था।
उन्होंने बताया कि गाजीपुर इलाके में स्मैक की आपूर्ति में शामिल मोहम्मद आरिफ के बारे में मिली विशिष्ट जानकारी के बाद पुलिस को सफलता मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-24 के पास जाल बिछाया और आरिफ को 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान, आरिफ ने अपने आपूर्तिकर्ताओं अमित और विकास के नाम बताए, दोनों शाहजहांपुर के निवासी हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की, पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की।’
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे जो आर्थिक लाभ के लिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


