नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
थनबर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’’
इससे पहले गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई क्षत्रों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।’’
रिहाना ने ट्वीट किया,‘‘ हम किसानों के आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’’
Read More News: आस्था के राम…क्यों सियासत करे बदनाम?
गौरतलब है कि कई राज्यों के हजारों किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर दिल्ली की सीमाओं पर दो माह से भी अधिक वक्त से आंदोलन कर रहे हैं।