Delhi Liquor Scam | Photo Credit: ANI
नई दिल्ली: Delhi Liquor Scam दिल्ली में शराब घोटाले में आज कोर्ट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया है। आरोपमुक्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
Delhi Liquor Scam मीडिया से चर्चा करते हुए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, “इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव-शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं जज साहब का भी धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई। अरविंद जी ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है और उनका एक ही उद्देश्य है कि ये देश खूब तरक्की करें, लेकिन इन लोगों (भाजपा) अपनी सत्ता के लालच में पिछले एक साल से झूठे आरोप लगाए, हमको और अरविंद जी को तड़पाया और उनके साथियों को जेल भेज दिया। बहुत कष्ट दिया। मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे।”
#WATCH दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी लीडर मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में बरी कर दिया।
इस पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अरविंद जी ने… pic.twitter.com/0eJWFpppcp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2026
आरोप मुक्त होने के बाद पूर्व सीएम ने मीडिया के सामने चर्चा की। इस दौरान वो रो पड़े। उन्होंने कहा कि “मैं करप्ट नहीं हूं। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए, आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं।”
Arvind Kejriwal News केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा लंबे समय से शराब घोटाला-घोटाला कर रही थी। वो सब झूठ आज बेनकाब हुआ। आज सत्य की जीत हुई है। मुझे शुरू से न्याय प्रणाली पर भरोसा था।’ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की।
मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है : अरविंद केजरीवाल#ArvindKejriwal #AAP #Delhi #LiquorPolicyCase | Arvind Kejriwal | AAP | Delhi Liquor Policy Case | @ArvindKejriwal pic.twitter.com/TZHGPxlRQ6
— IBC24 News (@IBC24News) February 27, 2026
बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज शराब घोटाले मामले में सुनवाई हुई है। इस मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को बरी कर दिया।
साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को दोषपूर्ण जांच के लिए फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। सीबीआई आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले की सुनवाई के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। केजरीवाल और सिसोदिया व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए, जबकि के. कविता, अमनदीप ढल और कई अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए अपने फैसले में कहा कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। इसी के साथ कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई का मामला बंद कर दिया है।
बता दें, मामला 2022-23 की दिल्ली की शराब नीति से जुडा है जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल जाना पड़ा था। खुद अरविंद केजरीवाल 6 महीने जेल में रहकर आए थे। मामले को लेकर सीबीआई और ईडी का आरोप था कि साउथ ग्रुप नाम की एक लॉबी से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई और बदले में उन्हें लाइसेंस फीस में छूट और अन्य फायदे दिए गए।