Delhi Makeup Artist Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती से होटल में हवस तक, राजधानी में मेकअप आर्टिस्ट के साथ हुई हैवानियत, जानकर आपको भी लगेगा झटका
Delhi Makeup Artist Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने दिल्ली में 22 वर्षीय एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

CG Crime News. Image- IBC24 News File Archive
- देश की राजधानी दिल्ली में 22 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार दुष्कर्म।
- सोशल मीडिया पर दोस्त बने युवक ने दिया घटना को अंजाम।
- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की मामले की जांच।
Delhi Makeup Artist Rape Case: नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने दिल्ली में 22 वर्षीय एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ दो बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत के अनुसार, वह पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से मिली थी। एक सूत्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्त बने व्यक्ति ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताया था और काम के सिलसिले में कुछ लोगों से मिलवाने की आड़ में जुलाई में उसे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के एक होटल में बुलाया।
पीड़िता ने लगाए ये गंभीर आरोप
Delhi Makeup Artist Rape Case: शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे पुलिस के पास न जाने के लिए मना लिया। शिकायत में कहा गया है कि आठ अगस्त को आरोपी उसे जीटीबी नगर के एक होटल में ले गया और फिर से दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। सूत्र ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्र ने बताया कि होटल का सीसीटीवी फुटेज और ‘एंट्री रजिस्टर’ जब्त कर लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: 22 अगस्त को होगा पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन, सिर्फ छात्राएं होंगी शामिल, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
- Tehsildar Transfer List: राजस्व विभाग में बंपर तबादले, बदले गए कई जगहों के तहसीलदार, 29 नायब तहसीलदार भी इधर से उधर, देखें पूरी सूची
- Ratlam Loot Case Khulasa: करोड़ों की ज्वेलरी लूट में बड़ा खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने जब्त किया करोड़ो का सामान
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Makeup Artist Rape Case

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm