दिल्ली: रविवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

Ads

दिल्ली: रविवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - February 15, 2023 / 11:41 AM IST,
    Updated On - February 15, 2023 / 11:41 AM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस मौसम के लिये सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने रविवार तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दो साल में फरवरी महीने का अधिकतम तापमान है।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत