दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली में बादल छाने के साथ ही हो सकती है हल्की बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 17, 2021 4:29 am IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान आज सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 रहा और दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज की गयी।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में