Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: उत्तरप्रदेश में दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौतहापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। वहीं, दूसरे मामले में कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में शिव इंटर कॉलेज के पास पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वाहन में सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।