दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई

Ads

दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 04:34 PM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी छह रेंज के पुलिस थानों में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ के दौरान 2,333 शिकायत और फरियादों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि यह जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच सशक्त संवाद तथा शिकायत निवारण में सुधार के उद्देश्य से आयोजित की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस थानों में जनसुनवाई में हिस्सा लिया तथा नागरिकों से सीधे बातचीत की। उन्होंने शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया की भी निगरानी की।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देश के बाद ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’ कार्यक्रम की शुरुआत जून में की गई थी।

ये जनसुनवाई राष्ट्रीय राजधानी में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजित की गई।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश