टीवीके मोर्चे से वामपंथी दलों की दूरी बरकरार, तमिलनाडु उपचुनाव अकेले लड़ने की तैयारी

Ads

टीवीके मोर्चे से वामपंथी दलों की दूरी बरकरार, तमिलनाडु उपचुनाव अकेले लड़ने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 04:25 PM IST

चेन्नई/तिरुचिरापल्ली, 13 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को बाहर से समर्थन दे रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

राज्य में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में भाकपा धारापुरम विधानसभा सीट से जबकि माकपा मदुरंथकम सीट से चुनाव लड़ेगी।

भाकपा के प्रदेश सचिव एम. वीरपांडियन ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में छह अक्टूबर को जो उपचुनाव हो रहा है वह ‘‘थोपा गया’’ है और ये स्वाभाविक प्रक्रिया का नतीजा नहीं हैं।

किसी भी चुनावी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने के अपने रुख पर कायम रहते हुए भाकपा ने माकपा के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चुनाव लड़ने को लेकर अपनी राय माकपा को बता दी थी और उसने भी यही रुख अपनाया है। भाकपा धारापुरम से चुनाव लड़ेगी।’’

माकपा के प्रदेश सचिव एम. षणमुगम ने तिरुचिरापल्ली में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक में उपचुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वाम दलों-माकपा, भाकपा और भाकपा (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की ओर से संयुक्त रूप से लड़ी जाने वाली लड़ाई होगी।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत