दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - August 4, 2022 / 10:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ”आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान सात मिलीमीटर बारिश हुई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गयी।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा