दिल्ली : पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया, आधा किलो चांदी और सोने के गहने बरामद

Ads

दिल्ली : पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया, आधा किलो चांदी और सोने के गहने बरामद

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:26 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के विजय विहार इलाके में एक घर में चोरी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के ज़ेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय शत्रुघ्न के तौर पर हुई है जो दिल्ली के बुध विहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 539 ग्राम चांदी के आभूषण, 18.5 ग्राम सोने के गहने और 9500 रूपये की नकदी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि बीती छह जुलाई को विजय विहार थाने में सेंधमारी के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद बीएनएस की संबंधित धारा तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने गत आठ जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान उसने इस घटना के साथ साथ चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।

पुलिस ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से चार मामलों को सुलझा लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान सिम्मी मनीषा

मनीषा