दिल्ली पुलिस ने रेमडेसिवीर के नकली इंजेक्शन बनाने के आरोप में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Ads

दिल्ली पुलिस ने रेमडेसिवीर के नकली इंजेक्शन बनाने के आरोप में पांच लोगों को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 08:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बनाने के आरोप में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कोटद्वार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से रेमडेसिवीर के 196 नकली इंजेक्शन जब्त किए हैं और आरोपी पहले ही दो हजार नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ट्विटर पर इस बाबत सूचना साझा की।

उन्होंने बताया कि आरोपी इस नकली इंजेक्शन को 25000 रुपये में बेचते थे।

भाषा नोमान रंजन

रंजन