दिल्ली पुलिस ने एनबीएफसी से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने एनबीएफसी से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने एनबीएफसी से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया
Modified Date: February 25, 2025 / 06:45 pm IST
Published Date: February 25, 2025 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजीत कुमार जेना और गोपाल चतुर्वेदी ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को धोखा देने में गिरोह के सरगना रमाकांत पिलानी की मदद की थी।

पुलिस ने बताया कि ‘गणेश बेंजोप्लास्ट लिमिटेड’ और ‘जीबीएल केमिकल लिमिटेड’ का सीईओ पिलानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

उन्होंने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया, जब एक एनबीएफसी ने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में