दिल्ली पुलिस ने 12,600 से ज़्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई की, लगभग 1,600 अतिक्रमण हटाए

दिल्ली पुलिस ने 12,600 से ज़्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई की, लगभग 1,600 अतिक्रमण हटाए

दिल्ली पुलिस ने 12,600 से ज़्यादा गाड़ियों पर कार्रवाई की, लगभग 1,600 अतिक्रमण हटाए
Modified Date: June 23, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: June 23, 2026 10:24 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और गाड़ियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए एक सप्ताह लंबे संयुक्त प्रवर्तन अभियान के दौरान 12,600 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की और सड़क किनारे से लगभग 1,600 अतिक्रमणों को हटाया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान जिला पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। उन्होंने गश्त की, यातायात की स्थिति की निगरानी की, सड़क सुरक्षा नियमों को लागू कराया और स्थानीय चिंताओं को दूर करने के लिए निवासियों के साथ बातचीत की।

पुलिस के अनुसार, इस अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 12,617 वाहनों पर कार्रवाई की गई , जबकि सड़कों पर बाधा उत्पन्न करने वाले 1,596 अवैध रेहड़ी-पटरी को हटाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 81 वाहनों को जब्त किया गया और सड़क के गलत दिशा पर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ 41 प्राथमिकी दर्ज की गईं।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में