Delhi Police Leaves Cancelled: रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

Delhi Police Leaves Cancelled: रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

Delhi Police Leaves Cancelled: रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

Delhi Police leaves cancelled | Photo Credit: AI

Modified Date: July 24, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: July 24, 2026 12:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
  • इमरजेंसी में ही छुट्टी मिलेगी
  • सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली: Delhi Police leaves cancelled देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कई बार हिंसा भी हुई है। जब आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की वारदातें सामने आईं। वहीं अब दूसरी ओर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द (Police Leaves Cancelled) कर दी है। अगले आदेश तक पुलिस में सभी रैंक के कर्मियों को छट्टियां नहीं मिलेंगी।

इमरजेंसी के हालात में ही मिलेगी छुट्टी

Delhi Police leaves cancelled इस संबंध में दिल्ली के गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। ये आदेश सभी रैंक के अधिकारियों पर लागू होगा। दिल्ली पुलिस विभाग ने कहा कि सिर्फ इमरजेंसी होने पर ही छु​ट्टी दी जाएगी। लगातार प्रदर्शन के मद्देनजर और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए ये फैसला लिया गया है। अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। यानी अब सभी पुलिसकर्मियों को सभी दिन काम करना होगा।

आपको बता दें कि लगातार हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सभी सुरक्षाबलों को जुटाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए दूसरे राज्यों से भी सुरक्षाबलों को बुलाया गया है। पश्विम बंगाल के सुरक्षाबल यहां पहुंचे हुए हैं।

इस वजह से लिया गया फैसला

दरअसल, 20 जुलाई सोमवार को NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बड़े स्तर पर छात्र और उनके समर्थन में कई युवा सड़क पर उतर गए थे। जिसके बाद धीरे धीरे राजनीतिक पार्टियां भी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किए। जिस तरह का सोमवार को हालात बने थे, अब उसको कंट्रोल करने के लिए ये फैसला लिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सड़क पर उपस्थिति दी जाए। आज को लेकर भी पुलिस व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से तैयारियां में है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।