दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग की ओर से दर्ज मामला रद्द करने का अनुरोध किया

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग की ओर से दर्ज मामला रद्द करने का अनुरोध किया

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग की ओर से दर्ज मामला रद्द करने का अनुरोध किया
Modified Date: June 15, 2023 / 12:37 pm IST
Published Date: June 15, 2023 12:37 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निर्वतमान प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने का मंगलवार को अनुरोध करते हुए अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की।

पुलिस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के कोई पुष्ट सबूत नहीं मिले हैं।

अदालत ने मामले को चार जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।

सिंह ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाता है तो वह फांसी लगा लेंगे।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में