नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में अपनी सरकारी पिस्तौल से सोमवार को कथित रूप से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 2019 बैच के एसआई सोमेश मीणा के तौर पर हुई है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना मधु विहार थाने में दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई। उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अपराध दल तथा फॉरेंसिक दल मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।
पुलिस ने कहा कि कथित खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा नोमान नोमान संतोष
संतोष