Delhi Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 34 अधिकारियों का हुआ तबादला, नेहा यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें और किसकी हुई तैनाती
Delhi Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 34 अधिकारियों का हुआ तबादला, नेहा यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें और किसकी हुई तैनाती
Delhi Police Transfer List | Photo Credit: AI
- दिल्ली पुलिस विभाग में तबादला
- 34 अधिकारी हुए इधर से उधर
- नेहा यादव को अतिरिक्त प्रभार
नयी दिल्ली: Delhi Police Transfer List दिल्ली के उप राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और डेनिक्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश दिया। (Delhi Police Transfer News) एक आदेश के अनुसार, पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है।
Delhi Police Posting List पहले बाहरी-उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रहे वी हरेश्वर स्वामी अब पश्चिम दिल्ली के डीसीपी का कार्यभार संभालेंगे। डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल अलवाल का तबादला स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी पद पर किया गया है। अन्य आईपीएस अधिकारियों में शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर, निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर और नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी के पद पर तैनात किया गया है।
यादव के पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्या शर्मा का तबादला अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग के पद पर किया गया है। अन्येश रॉय डीसीपी आईएफएसओ के पद बने रहेंगे। रूप में बने रहेंगे। रॉय के पास डीसीपी लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह-मात The Big Debate: जीत हार पर तकरार, निकायों में कौन दमदार? उपचुनाव रिजल्ट पर गरमाई राजनीति, आखिर क्या है इसके सियासी मायने
- Vande Bharat: नाराज सांसद ने सुनाया निलंबन का फरमान.. पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी नई बहस.. पूर्व CM ने दिलाई पद और पावर की याद तो मंत्री ने किया पलटवार
- CG High Court On Money Laundering Case: महादेव एप मामले में 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, अब कंपनियों को मिलेगी ये छूट

Facebook


