दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने गुरुग्राम स्थित फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

Ads

दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने गुरुग्राम स्थित फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 05:33 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 05:33 PM IST

गुरुग्राम (हरियाणा), 26 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी ‘एक्सपीरियन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ और उसकी सहयोगी इकाई ‘एक्सपीरियन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड’ के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

ईडी की शिकायत ‘रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड’ (आरएफएल) के खिलाफ धनशोधन मामले में उसकी जांच के परिणामस्वरूप सामने आई।

ईडी के अनुसार, उसकी जांच में पाया गया कि रेलिगेयर फिनवेस्ट के पूर्व प्रवर्तक मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह ने अपने द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित संस्थाओं के माध्यम से आरएफएल से लगभग 2,036 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

ईडी ने पाया कि सिंह बंधुओं ने आरएफएल से 150 करोड़ रुपये का गबन किया, जिसका इस्तेमाल गुरुग्राम के सेक्टर-62 में 27.86 एकड़ जमीन खरीदने के लिए किया गया था।

ईडी ने चार फरवरी, 2020 को 27.86 एकड़ जमीन को जब्त कर लिया, जिसमें डिग्निटी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक अन्य कंपनी से संबंधित 9.1 एकड़ जमीन भी शामिल थी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र