दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 26, 2021 5:47 am IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई अंत तक शहर में लू चलने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2014 के बाद पहली बार इस साल मानसून से पहले सफदरजंग वेधशाला में लू दर्ज नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहले तापमान कम रहा और फिर चक्रवात ‘ताउते’ के कारण ‘‘रिकॉर्ड’’ बारिश हुई। पालम वेधशाला में भी इस साल अभी तक लू दर्ज नहीं की गई।

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘‘लू’’ घोषित की जाती है। सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘‘भीषण’’ लू की घोषणा की जाती है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में