दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम था। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 46 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप