नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 49 प्रतिशत थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा योगेश माधव
माधव