दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 20, 2025 / 09:20 PM IST,
    Updated On - August 20, 2025 / 09:20 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत था।

आईएमडी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर पारुल

पारुल