Ram Mandir Donations Embezzlement Case Latest Updates || Image- Indian Eagle file
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर पैदा किया गया विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। (Ram Mandir Donations Embezzlement Case Latest Updates) उन्होंने सवाल उठाया कि बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे का क्या हुआ, इस पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता। उनका आरोप था कि सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर मुस्लिम वोटों के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
राम मंदिर चढ़ावा मामले में विपक्ष के इस आरोप पर कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, पाठक ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘कतई न बर्दाश्त’ की नीति पर काम करती है। उन्होंने कहा, “क्या आप पुलिस में हैं या हम? पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।”
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले अयोध्या पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की सिफारिश पर राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (Ram Mandir Donations Embezzlement Case Latest Updates) हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों को बचाते हुए केवल कनिष्ठ कर्मचारियों को नामजद किया गया है।
ब्रजेश पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि सीमावर्ती जिलों में अवैध रूप से संचालित कुछ मदरसों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे संस्थानों की जांच कर रही है, अवैध रूप से संचालित मदरसों को बंद कराया जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
VIDEO | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak, on FIR over ’embezzlement of donations’ at Ram temple, says, “A fair investigation will be conducted. An FIR has been registered, and strict action will be taken according to the law. The government has issued instructions for… pic.twitter.com/jNsVpH5oM9
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2026
अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन के मामले पर मनशहूर वकील हरि शंकर जैन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “रिपोर्ट और जांच के आधार पर इसमें कोई शक नहीं है कि राम लला को चढ़ाए गए चढ़ावे में हेरफेर, गबन और चोरी हुई है। (Ram Mandir Donations Embezzlement Case Latest Updates) पुलिस जांच करेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, सिर्फ़ इतना ही काफी नहीं है। हमें भविष्य में ऐसा होने से रोकने के लिए उपाय करने होंगे और एक ऐसा पक्का सिस्टम बनाना होगा जिससे यह पक्का हो सके कि भगवान का एक भी पैसा कभी चोरी या गबन न हो।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
हरि शंकर जैन ने आगे कहा, “मैं इस बेकार की बहस में नहीं पड़ना चाहता कि किसे इस्तीफ़ा देना चाहिए और किसे नहीं। सिर्फ़ आरोप लगने पर किसी को इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए। इस्तीफ़ा तभी ज़रूरी है जब तथ्यों से दोष साबित हो जाए।”
#WATCH | Ghaziabad, UP | On the alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, Advocate Hari Shankar Jain says, “There is no doubt, based on the reports and investigations conducted, that there has been manipulation, embezzlement, and theft regarding the offerings made… pic.twitter.com/QvjluONVwI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया