Ketan Agarwal Murder Case Update: बार-बार बयान बदल रही है केतन के क़त्ल की आरोपी सिया.. लेकिन मोबाइल फोन मिले चैट कह रहे कुछ और ही कहानी, पीड़ित परिवार ने की CM से भेंट

Ads

Siya Goyal Statemement on Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को चैट रिकॉर्ड मिले, आरोपी के बयानों और डिजिटल साक्ष्यों में विरोधाभास सामने आया।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 03:52 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 04:01 PM IST

Ketan Agarwal Murder Case Update || Image- Hate Detector File

HIGHLIGHTS
  • आरोपी सिया के बयानों पर पुलिस ने जताया संदेह।
  • मोबाइल चैट से जांच को मिले अहम सुराग।
  • परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करेगा।

लोनावला: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नई कहानी सामने आई है। लोनावला पुलिस के मुताबिक़, मुख्य आरोपी सिया गोयल पूछताछ के दौरान बार-बार अलग-अलग बयान दे रही है। (Ketan Agarwal Murder Case Update) पुलिस का कहना है कि उसके दावे मोबाइल फोन से मिले चैट रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस के मुताबिक, सिया ने पूछताछ में कहा कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने यह बात पहले ही बता दी थी। उसने यह भी दावा किया कि केतन उससे कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है और शादी टालना संभव नहीं है। हालांकि, पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जांच में मिले चैट रिकॉर्ड से पता चलता है कि शादी से पहले दोनों सामान्य प्रेमी-प्रेमिका की तरह बातचीत कर रहे थे और एक-दूसरे के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश भेज रहे थे। पुलिस का कहना है कि इससे सिया के दावों पर संदेह पैदा होता है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। (Ketan Agarwal Murder Case Update) जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या सिया परिवार के दबाव में शादी कर रही थी और इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

23 जून को हुई थी गिरफ्तारी

केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए 23 जून को सिया गोयल और उसके मित्र चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल 29 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं। इस बीच, केतन अग्रवाल का परिवार आज पुणे दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। परिवार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है और उनसे मामले में न्याय की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त

एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Q1. पुलिस को जांच में क्या नया सुराग मिला है?

उत्तर: मोबाइल फोन से मिले चैट रिकॉर्ड आरोपी के बयानों से मेल नहीं खाते, ऐसा पुलिस का कहना है।

Q2. इस मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं?

उत्तर: पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

Q3. क्या हत्या के कारण का अंतिम खुलासा हो गया है?

उत्तर: नहीं, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और अंतिम निष्कर्ष अभी बाकी है।