दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश के आसार
Modified Date: September 16, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: September 16, 2026 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोधी रोड मौसम केंद्र में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, आयानगर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।

पालम में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है, जबकि रिज में यह 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है।

बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 रहा और जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 को ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 को ‘‘खराब’’, 301 से 400 को ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 को ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में