दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार, दिन के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक) रहा, जबकि रिज में 13.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।
आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक इन मौसम केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।
वहीं, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 27 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, 10 केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी और दो पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा। आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (331) दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


