दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: February 22, 2025 / 10:53 am IST
Published Date: February 22, 2025 10:53 am IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में