दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - December 11, 2022 / 08:21 PM IST,
    Updated On - December 11, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने सोमवार की सुबह धुंध और कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश